बीएसआई ने रैली निकाल कर प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के तहत भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा आज जोधपुर रेलवे स्टेशन तथा अशोक उद्यान में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह पुरोहित ने प्लास्टिक के जीवन पर दुष्प्रभाव, मानव, पशु पक्षियों को होने वाली तकलीफों और बीमारियों की जानकारी दी। प्लास्टिक की बोतल के पेंदे में लिखे हुए नंबर के अनुसार पता चलता है कि 2 नंबर तथा 5 नंबर की बोतल बार बार प्रयोग के लिए उपयुक्त है। लेकिन 3 नंबर तथा 6 नंबर लिखी हुई बोतल हानिकारक है | इसको केवल एक बार प्रयोग में लिया जा सकता है।


नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा कुमारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने, विभिन्न प्रकार की प्लास्टिक, सिंगल यूज तथा मल्टी यूज प्लास्टिक की जानकारी दी तथा जगदीश यादव ने प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े के बैग, स्टील की बोतल, ग्लास का उपयोग करने पर जोर दिया। प्लास्टिक के नुकसान को लेकर विभिन्न प्रकार के स्लोगन दिए गए। 

सीटीआई अशोक शर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में इको फ्रेंडली बर्तनों को काम में लें, रिसाइकल होने वाली प्लास्टिक काम में ले, बांस के बर्तन, कप, बांस की टूथब्रश, नीम की दातून आदि काम में लें। जोधपुर रेलवे स्टेशन तथा अशोक उद्यान में रैली निकाली गई तथा प्लास्टिक के विरुद्ध स्लोगन देते हुए लोगों को जागरूक किया। 

इस अवसर पर रेलवे के स्टेशन अधीक्षक सतवीर सिंह, वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तंवर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक माणकचंद, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक किरताराम चौधरी, मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक शर्मा, बिरमाराम चौधरी, शक्ति सिंह के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, सहायक, कुली, वेंडर आदि ने प्लास्टिक हटाओ अभियान में सहयोग दिया। 

डॉ चंदन सिंह पुरोहित ने डीआरएम अनुराग त्रिपाठी, डीसीएम विकास खेड़ा, स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह तथा मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक शर्मा का इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी तथा सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण की ओर से अमित कुमार, हंसराज मीणा, भोमाराम, रणजीत, मुकेश गोयल, डॉ. रवि किरण नीतू शर्मा, हर्षित कुलश्रेष्ठ, भंवरू बक्स, सौरभ कुमार, सुरेंद्र शर्मा, पंकज सक्सेना, नरेंद्र कुमार ने सक्रिय भागीदारी की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments