ग्राम पंचायत कुशलपुरा में उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं/ जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत कुशलपुरा में चौमूं उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया | रात्रि चौपाल में सानू अग्रवाल विकास अधिकारी गोविन्दगढ़, डॉ. विजयपाल विश्नोई तहसीलदार चौमूं एवं अन्य समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित हुए |

समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने  विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु निर्देशित किया गया |

बिजली विभाग के अधिकारियों नें पीएम सूर्य  योजना का ग्रामवासियों में प्रचार-प्रसार किया गया एवं योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक इस योजना से जुड़ने हेतु अपील की गई | ⁠सहायक अभियंता चौमूं द्वारा योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया |

राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहमति से विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाना सुनिश्चित करें | 

कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले इस हेतु कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं यथा फ़ार्म पोंड, कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी

NFSA GIVE UP अभियान के बारे में बताया गया एवं अपील की गई की राज्य सरकार द्वारा NFSA GIVE UP अभियान कि अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई हैं अतः जो व्यक्ति इस योजना में पात्र नहीं हैं वे अपना नाम स्वेच्छा से इस योजना से नाम हटा लें अन्यथा गिव अप अभियान अवधि समाप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी |

पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पशु बीमा व कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी गई |

उपखण्ड अधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा चलाए गए महाअभियान "वंदे गंगा जल सरंक्षण महा अभियान (दिनांक 05 जून से 20 जून) के बारे में अवगत कराया जिसके अंतर्गत जल को सुरक्षित एव संरक्षित करने हेतु प्रयास किए जाएँगे |उपखण्ड अधिकारी ने जल है तो कल है थीम की शपथ लोगो को दिलवाई |

आमजन से अपील की गई हम सबको जल संरक्षण हेतु कार्य करना है और पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड लगाना है, जिससे हम आने वाली पीढ़ियों को सुनहरा भविष्य दें सकें | वहीं गोविन्दगढ़ विकास अधिकारी सानू अग्रवाल द्वारा अन्नपूर्णा रसोई मोरीजा का औचक निरीक्षण किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments