इग्नू की जून 2025 परीक्षाएं 12 जून 2025 से

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2025 की परीक्षाएं 12 जून 2025 से आरंभ होने जा रही है। डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने बताया कि विश्वविद्यालय की जून 2025 सत्रांत परीक्षाऐं 12 जून, 2025 से आरंभ होकर 19 जुलाई, 2025 तक चलेगी। क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के अधीन लगभग 40,000 विद्यार्थी जून 2025 सत्रांत परीक्षा में सम्मलित होगें।


डॉ. ममता भाटिया ने यह भी बताया कि जून 2025 सत्रांत परीक्षा को सुगमता से आयोजित करने के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने 47 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये है जिसमें से 09 परीक्षा केन्द्र जेल में स्थापित है। इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा 2025 दो पारियों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक तथा दोपहर की सायं 02 से 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। इग्नू जून 2025 सत्रांत परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड समर्थ पोर्टल लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in से डाउनलोड कर सकते है। विद्यार्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थी को आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 9:30 बजे से सांय 6:00 बजे तक क्षेत्रीय केन्द्र आ सकते है या ई-मेल आई.डी. rcjaipur@ignou.ac.in पर ई-मेल कर सकते है। 

इग्नू ने जुलाई सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रारंभ कर दिये है। नये पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 तथा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 निर्धारित की गई है। विद्यार्थी नये प्रवेश का आवेदन लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ तथा पुनः आवेदन https://onlinerr.ignou.ac.in लिंक पर जाकर कर सकता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments