बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं/ जयपुर (संस्कार सृजन) बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत (56) का पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। रतन सिंह शेखावत को उनके बेटे सुरेंद्र (27) ने मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ड्यूटी के दौरान साथी कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।


शाम को जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पत्नी फूल कंवर रोते-रोते बेसुध हो गईं। परिजनों ने उन्हें संभालते हुए अंतिम दर्शन करवाए। बेटी सोनू कंवर (23) भी फूट-फूटकर रो पड़ी। इससे पहले ग्रामीण रतन सिंह शेखावत को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर खन्नीपुरा गांव के जमवाय माता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने प्रतिमा लगवाने के लिए पंचायत से जमीन आवंटित होने के बाद परिजनों ने धरना खत्म कराया।

हमारी नजरों में हैं शहीद- पूर्व विधायक रामलाल शर्मा :-

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा- शहीद का दर्जा मिलेगा या नहीं, अभी हम तय करने की स्थिति में नहीं हैं। राज्य सरकार की सहायता के लिए जिला कलेक्टर से बात की है। मैं प्रतिमा लगवाने की गारंटी लेता हूं। शहीद का दर्जा दिलाने के लिए जब आप कहोगे, तब मैं आपके साथ सरकार के साथ वार्ता के लिए चलने के लिए तैयार हूं। रतन सिंह शेखावत हमारी नजरों में शहीद हैं।

घटना के डेढ़ घंटे पहले हुई थी बात :-

रतन सिंह के बेटे सुरेन्द्र ने बताया कि पापा से वह रोजाना बात करता था। शनिवार रात 9 बजे भी रोजाना की तरह उसकी पापा से बात हुई थी। रोज रतन सिंह फोन पर अपने परिवार से बात करते थे और अपनी ड्यूटी को लेकर भी बात करते थे। उन्होंने एक बजे तक ड्यूटी होने की बात बताई थी।

दो महीने पहले ही छुट्टी पर आए थे :-

जवान के बेटे सुरेन्द्र ने बताया कि उसके पिता रतन सिंह दो महीने पूर्व एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। परिवार के साथ समय बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। वे सरल, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। छुट्टियों पर जब भी गांव आते थे, तब गांव के सभी लोगों से मिलते थे। रतन सिंह की बीएसएफ में 3 साल की सेवा बाकी थी।

1989 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे रतन सिंह :-

हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत 1989 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह पिछले कई सालों से बीएसएफ बल की 119 बटालियन में तैनात थे। तीन साल बाद ही रतन सिंह सेवानिवृत होने वाले थे।

साथी जवान ने 13 राउंड की फायरिंग :-

बीएसएफ कॉन्स्टेबल शिवम कुमार मिश्रा की रात करीब 10:30 बजे हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत से किसी बात पर बहस हो गई थी। इसी दौरान उसने इंसास राइफल से रतन सिंह शेखावत पर 13 राउंड फायरिंग की। इनमें 5 गोलियां जवान रतन सिंह शेखावत के सीने में लगी। गंभीर हालत में जवान को पहले पास के अनूपनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जंगीपुर के एक मेडिकल फैसिलिटी में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments