Rashifal: आज 27 मई 2025 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।27 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।आज के दिन मंगलवार है।मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित होता है| हनुमान जी को संकटमोचन और बल का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा करने से भक्तों को शक्ति, साहस और आत्मविश्वास मिलता हैअंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 27 मई 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि-आज का दिन कुछ लोगों के लिए खर्च लेकर आ सकता है। दूसरों की खुशी के लिए अधिक समय और पैसा खर्च कर सकते हैं। आप अपनी भावनात्मक और मानसिक समस्याओं का सोल्यूशन निकाल लेंगे, जिन पर आपने लंबे समय से ध्यान नहीं दिया है।

वृषभ राशि-आज के दिन आप अपने जीवन में महत्वपूर्ण प्रगति देख सकते हैं। आपको कुछ समय के लिए अकेले रहने और बाहरी दुनिया से दूर रहने की जरूरत महसूस होगी। कार्यस्थल पर आपका अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है, जिसके कारण स्ट्रगल करना होगा।

मिथुन राशि-आज आपके कुछ दुश्मनों की स्ट्रैटिजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। उत्साह में आकर खरीदारी करने से बचें। बजट बनाने की कोशिश करें। मैरिड लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, छोटी-छोटी बातों पर भी आपके बीच बहस हो सकती है।

कर्क राशि-आज आपके करियर में सुधार होगा। आपकी स्किल्स और मेहनत को पहचान मिल सकती है। आपका सकारात्मक और नरम व्यवहार आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। ऑफिस में आपके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी।

सिंह राशि-आज आप अपने काम से सिनीयर्स की तारीफ पाने में सफल रहेंगे। इससे आप अपने क्षेत्र में और अधिक शक्तिशाली बनेंगे। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपकी एनर्जी पॉजिटिव रहने वाली है।

कन्या राशि-आज आप अपनी इच्छाओं और लोगों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज सकारात्मक बातचीत से सब कुछ सॉल्व हो सकता है। व्यापारियों को नए पार्टनर्स मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।

तुला राशि-आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। स्ट्रेस से दूर रहने के लिए वो काम करें जो आपको खुशी देता है। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। निजी जीवन में आप किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति सिरियस हो सकते हैं, जिसे आप केवल अपना दोस्त समझते थे।

वृश्चिक राशि-आज मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। आप कार्यस्थल पर अच्छे माहौल का अनुभव करेंगे और अपने रिश्तों में नई चीजें सीखेंगे। पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बान्डिंग होगी। तनाव ज्यादा न लें।

धनु राशि-आज काम की लापरवाही सिनीयर्स की नाराजगी का कारण बन सकती है। आज के दिन आपको डाइट में हेल्दी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आज के दिन पैसों का हिसाब-किताब करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

मकर राशि-आज के दिन कोई गलतफहमी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। मैरिड कपल्स को एक दूसरे के काम में हाथ भी बटाना चाहिए। जीवन के सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कुंभ राशि-पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे। पैसों से जुड़े मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। किचन में काम करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार पर रहेगा।

मीन राशि-आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने करियर के बारे में चर्चा कर सकेंगे। निजी जीवन की बात करें तो वैवाहिक जीवन में आपको कुछ जादुई पल देखने को मिलेंगे। आपको सेहत संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सावधानी बनाए रखें।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments