उदयपुरिया और सामोद में 2-2 करोड़ की लागत से बनेंगे अटल पथ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूं की 2 ग्राम पंचायतो में अटल पथों के निर्माण की स्वीकृति जारी की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवम् पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है। 

सार्वजनिक निर्माण विभाग संयुक्त सचिव आर.के. लूथरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूं की ग्राम पंचायत उदयपुरिया में रेगरो का मोहल्ला स्टैंड से ढाणी काकरो की ढाणी (बाग महादेव मंदिर की ओर) के लिए 1.65 किमी. हेतु 2 करोड़ रुपए और ग्राम पंचायत सामोद में खेड़ापति आश्रम से गुर्जरों की ढाणी शिव मंदिर की ओर अटल पथ निर्माण के लिए 1.60 किमी हेतु 2 करोड़ रूपयो की स्वीकृति जारी की है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की 2 ग्राम पंचायतों उदयपुरिया और सामोद में अटल पथो के निर्माण कार्य के लिए 2-2 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली हैं। उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा प्रदेश में गांवों को शहरों, बड़े कस्बों या जिले की मेजर सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार ने अटल पथ बनाने की योजना शुरू की है। इस योजना अंतर्गत पूर्व में विधानसभा क्षेत्र चौमूं में तीन अटल पथ ग्राम पंचायत इटावा भोपजी, कालाडेरा और मोरीजा में बनकर तैयार हो चुके हैं। जल्द ही नए अटल पथो का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments