पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की सड़कें हुई स्वीकृत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा क्षेत्र चौमूं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की अनुशंसा पर 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 48.50 किलोमीटर लंबी सड़कों के मरम्मत कार्य की स्वीकृति जारी की गई है। राज्य सरकार द्वारा बजट में प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड़ रुपयो की लागत से नान पेचेबल/ मिसिंग सड़कों की घोषणा की गई थी।


पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र चौमूं में सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर सड़को की स्वीकृति की माँग की थी। रविवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग संयुक्त सचिव आर के लूथरा द्वारा 48.50 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत जारी की गई है, जिनमें नांगल गोविंद से सरगोठ सीमा तक 1.30 किमी हेतु 26.65 लाख रुपए, सिरसा फाटक से रींगस सीमा तक 1 किमी हेतु 20.50 लाख रुपए, बालाजी धर्मकांटा सिंगोंदखुर्द से देवथला सीमा तक 2.20 किमी हेतु 45.10 लाख रुपए, एन. एच.52 आरा स्टैंड से स्याऊ तिराहे धोबलाई तक 1.30 किमी हेतु 26.65 लाख रुपए, धोबलाई नदी से रायसिंह का बास नागलकला तक 1.30 किमी हेतु 26.65 लाख रुपए, विजयसिंहपुरा से चंदवाजी सड़क 2.50 किमी हेतु 51.25 लाख रुपए, इटावा भोपजी पॉवर हाउस से स्याऊ तिराहे धोबलाई तक 3.50 किमी हेतु 73.25 लाख रुपए, इटावा भोपजी से मालियो की ढाणी तक 1.30 किमी हेतु 26.65 लाख रुपए, आलीसर से वाया चारणवास लांबा भवन सीतारामपुरा तक 2.60 किमी हेतु 53.30 लाख रुपए,  विमलपुरा से कालाडेरा तक 2.60 किमी हेतु 53.30 लाख रुपए,  कानरपुरा से घिनोई तक 2.60 किमी हेतु 53.30 लाख रुपए, घिनोई से दुर्गा का बास तक 2.60 किमी हेतु 53.30 लाख रुपए, आलीसर से दम्बा का बास तक 3.50 किमी हेतु 71.75 लाख रुपए, हस्तेडा सड़क से बागा का बास (आलीसर) तक 1.70 किमी हेतु 35.70 लाख रुपए, आलीसर से कुमावतो की ढाणी तक 1.30 किमी हेतु 26.65 लाख रुपए, सुल्तानपुरा से बाँसा तक 1.70 किमी हेतु 35.70 लाख रुपए, ढण्ड सड़क से जोड़ला की ढाणी (चीथवाड़ी) तक 2.60 किमी हेतु 53.30 लाख रुपए, अजीतगढ़ सड़क से पाल की ढाणी (चीथवाड़ी) तक 2.60 किमी हेतु 53.30 लाख रुपए, सांदरसर से जालिम सिंह का बास तक 2.60 किमी हेतु 53.30 लाख रुपए, जालिम सिंह का बास से धाना का बास तक 1.70 किमी हेतु 35.70 लाख रुपए, भूतेड़ा से हस्तेडा किशनपुरा सड़क तक 1.70 किमी हेतु 35.70 लाख रुपए, कुशलपुरा बांसा से जाटावाली तक 1.70 किमी हेतु 35.70 लाख रुपए, ए/आर कानपुरा से शम्भूपुरा तक, 1.30 किमी हेतु 26.65 लाख रूपए और रेनवाल सड़क से गुवारड़ी तक 1.30 किमी हेतु 26.65 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। 

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित् मंत्री दिया कुमारी का आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 24 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ रुपयो की स्वीकृति जारी की गई है। मैंने मुख्यमंत्री को 30 सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए पत्र लिखा था, जिनमें 24 सड़कें स्वीकृत हुई है, शेष छह सड़कों की स्वीकृति कृषि विपणन बोर्ड और जेडीए के अधीन होने की वजह से नहीं हो पाई, जिनको भी शीघ्र ही स्वीकृति के लिए पुनः अनुशंसा की जाएगी। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments