रोजगार के नव अवसर विषय पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल.सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा में कैपेसिटी बिल्डिंग सेल एवं नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा संचालित विविध निःशुल्क स्व-अध्ययन पाठ्यक्रमों एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में एक विशिष्ट जागरूकता कार्यशाला को आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने कैपिसिटी बिल्डिंग एवं नवाचार प्रकोष्ठ की इस महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के अवसर उनके जीवन एवं कौशल उत्थान के लिए महत्वपूर्ण उपागम है, जिसका हर विद्यार्थी को अपने केरियर विकास के लिए लाभ लेना चाहिए। 

कार्यशाला के तकनीकी सत्र का शुभारंभ करते हुए कैपिसिटी बिल्डिंग सेल की कनवीनर प्रो. अनन्ता माथुर ने बताया कि टाटा कसंल्टेंसी सर्विसेज एक ऐसी अग्रणी व प्रतिष्ठित कम्पनी है, जिसके पाठ्यक्रमों से रोजगार प्राप्त करने में विद्यार्थियों को बडी आसानी होगी। संवाद कौशल केरियर उत्कृष्ठता, ट्रेडिंग केरियर विषयों पर महाविद्यालय की संकाय सदस्य डाॅ. श्रेया भार्गव ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को आमुखीकृत किया। 

डाॅ. शशिकला गौरा, डाॅ. शिखा पाटनी, डाॅ. अनिता ज्याणी, डाॅ. विजय कुमार चतुर्वेदी एवं डाॅ. संजय सैनी की टीम ने महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के विविध पाठ्यक्रमों में पंजीकृत करने का महती कार्य किया। उल्लेखनीय है कि सहभागी छात्र-छात्राओं का इन पाठ्यक्रमों में उत्साह व रूझान को देखते हुए महाविद्यालय ने टीसीएस के साथ अगले चरण के कार्यक्रम में अधिकाधिक ग्रामीण विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069  

Post a Comment

0 Comments