जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) पंचायत समिति कार्यालय जालसू में पंचायत समिति जालसू की साधारण सभा का आयोजन जालसू प्रधान हरदेव यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा में उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार, स्थानीय विधायक प्रशांत शर्मा, उप जिलाप्रमुख मोहन डागर, विकास अधिकारी सुप्यार कटारिया, तहसीलदार रामचन्द्र गुर्जर, जालसु सरपंच संघ अध्यक्ष रामजीलाल यादव मौजूद रहे।
बैठक में डागर ने ब्लॉक के सभी राजस्व गांवों में शुद्ध पेयजल की उचित व्यवस्था करने , किसानों को कृषि कार्यो हेतु रात की बजाय दिन में विद्युत आपूर्ति करने, टुटी हुई सडकों का नवीनीकरण करवाने, किसानों को ब्लॉक में किसान गोष्ठी का आयोजन कर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, ग्राम पंचायतों द्वारा आबादी भूमि मे जरुरतमंद नागरिकों को नि:शुल्क पट्टे आवंटित करने, राजकीय विधालयों में खेल मैदान आवंटन करने ,सहित बिजली, पानी, सड़क, सहित अन्य प्रमुख समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव रखे।
इस दौरान बैठक में उप प्रधान सुमन देवी, सरपंच बबली सत्यनारायण शर्मा, सीता रमेश यादव, राजेन्द्र यादव, गंगा देवी,आशा देवी, कमला देवी, शैलेश बौहरा, मेनका देवी, पंचायत समिति सदस्य ऐश्वर्य अटल, जयराम कुमावत, कविता देवी, सन्तोष देवी, भगवान सहाय बुनकर सहित अन्य विभागों के प्रशानिक अधिकारी मौजूद रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





