जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जोधपुर (संस्कार सृजन) जोधपुर के ख्यातनाम उम्मेद क्लब के कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर यादव समाज जोधपुर के द्वारा डॉ. नरेंद्र यादव का अभिनंदन किया गया। यादव समाज जोधपुर के अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि यह यादव समाज के लिए गौरव की बात है कि गोयल हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र यादव, जोधपुर के ख्यातनाम उम्मेद क्लब के कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं |
डॉ. नरेंद्र यादव, यादव समाज की सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहते हैं। शिक्षा तथा शोध में बेहतर कार्य करने वाले, गुड़ा बिश्नोईयां में प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. नंदकिशोर यादव को हिंदी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर यादव समाज द्वारा साफा तथा पीत वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर यादव समाज अध्यक्ष जगदीश यादव सहित उपाध्यक्ष अजय शंकर यादव, सचिव राजकुमार यादव, युवा अध्यक्ष चेतन यादव, संयुक्त सचिव अमर सिंह यादव, परविंदर यादव, धर्मेंद्र यादव, गोपाल यादव सहित विभिन्न सदस्यों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए अभिनंदन किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





