जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूँ (जयपुर) में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) राजस्थान की स्थानीय इकाई के तत्त्वावधान में नवसंवत्सर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ।
सहायक आचार्य भगवान सहाय शर्मा ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति के साथ भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता के विषय में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की। स्थानीय इकाई सचिव डॉ. चन्द्र मोहन राजोरिया ने समृद्ध एवं गौरवशाली भारतीय संस्कृति का परिचय कराते हुए पुरातन भारतीय वैभव की पुनःस्थापना के लिए नवसंवत्सर जैसे आयोजनों को अतीव महत्त्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में डॉ. कविता गौतम, डॉ. दीपाली जैन, डॉ. मीनाक्षी जैन, डॉ. हेमलता आंकोदिया, डॉ. माधुरी गोस्वामी, डॉ. रीना शक्तावत, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. नीलम शर्मा, रेशमा कंवर, बाबू लाल यादव, मीना शर्मा, प्रहलाद यादव, अजय चौधरी, शिव सैनी सहित छात्राओं की सहभागिता रही।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





