जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) स्वीट वॉइस संस्था में आज केरल में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया | इस स्वागत में विजेताओं का काफिला गोबिंदगढ़ बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ | बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप सीबीओ रामसिंह मीणा, गोविंदगढ़ सरपंच महेंद्र कुमार शर्मा, गोविंदगढ़ पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव ने खिलाडियों को माला पहनाकर स्वागत किया |
इस अवसर पर संस्थान निदेशक अजीत सिंह पालावत व सह निदेशक प्रदीप सिंह पालावत ने बालकों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था के मूकबधिर बालकों ने राष्ट्रीय स्तर पर 4 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य पदक प्रात किए हैं | जिनमें अन्नु स्वर्ण रजत कांस्य, दिनेश जांदू स्वर्ण, आशीष ऐचरा स्वर्ण, कविता स्वर्ण ,भूपेन्द्र यादव, धीरज के रजत, दीपिका, गोविंद, नरेंद्र कांस्य पदक प्राप्त किया | बालकों की निरंतर मेहनत और प्रशिक्षकों की सहभागिता के कारण आज इतने अच्छे परिणाम संस्था द्वारा दिए जा रहे हैं । निदेशक ने मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, बृजराज पटेल और सागर मल यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य भागीरथ सिंह,महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अम्बुज कुमार शर्मा तथा वरिष्ठ वक्ता विजय सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए | इस दौरान प्रबंधक जेपी गुर्जर सहित प्राध्यापक प्रदीप, सागर, विंध्य,शिवलाल,कृष्ण, ब्रजराज, सीताराम,राकेश,अनीता, हंसराज ,जितेंद्र,रश्मि, तुलसी, किरण आदि स्टाफ मौजूद रहा ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





