जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) शशि सुंदर फिल्म एवं रुपानी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित धार्मिक राजस्थानी फिल्म "अबकी बार पक्की ग्यारस" 7 अप्रैल को जयपुर के जैम सिनेमा में रिलीज हो रही है | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक के शो में फिल्म के सभी कलाकार दर्शकों से रूबरू होंगे |
फिल्म के निर्माता सीमा कंवर, सह निर्माता वैभव रुपानी, राम अवतार श्रीमाली हैं | फिल्म के डायरेक्टर अभी हाल ही में बेस्ट निर्देशक का अवार्ड पाने वाले अनिल सैनी हैं |
फिल्म के मुख्य कलाकार भंवर सिंह शेखावत, अस्मिता मीना, राहुल स्वामी ,निकिता गोस्वामी, काका जी, धर्मराज देवली, दीपेश गौड़, पंडित रविंद्र आचार्य हैं | फिल्म के लेखक अनिल भूप, बैकग्राउंड म्यूजिक निजाम खान, सिंगर संजय राजस्थानी, करण सिंह,भव्य सिंघल, धनराज दाधीच, कैमरामैन हीरा डाबरिया, एडिटर बीएल मान, संदीप सैनी, गीतकार अनिल भूप, मनोज कुमावत फौजी, मेकअप संजय सेन, पूजा सेन, चंचल टाक हैं |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





