ग्राम करणपुरा में सामाजिक चेतना का उत्सव, महात्मा ज्योतिबा फुले व अंबेडकर जयंती गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) ग्राम करणपुरा में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला, जहाँ महात्मा ज्योतिबा फूले नवयुवक मंडल एवं ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में महान समाज सुधारकों महात्मा ज्योतिबा फूले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह में सामाजिक चेतना एवं शिक्षा के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच नृसिंहपुरी गोपाल सैनी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का मूल आधार बताते हुए कहा कि “शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा समाज में वास्तविक क्रांति लाई जा सकती है। बिना शिक्षा के सामाजिक उत्थान की कल्पना अधूरी है। शिक्षा से ही श्रेष्ठ संस्कारों का विकास होता है, अतः हम सभी का कर्तव्य है कि नई पीढ़ी को सही दिशा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सक्रिय सहयोग करें।”

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेन्द्र सिंह कटारिया ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षा वह ज्योति है, जो मानव जीवन को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर करती है। यही वह माध्यम है, जो व्यक्ति ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज की तस्वीर और तकदीर बदलने का सामर्थ्य रखती है।” कटारिया ने अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से फूले दंपत्ति एवं डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके योगदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित जनसमूह गहराई से प्रेरित हुआ।

इस अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 5वीं एवं 8वीं में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित कक्षा 10वीं, 12वीं एवं महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा फूलमालाओं एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। यह पहल युवा पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की दिशा में सराहनीय रही।

कार्यक्रम में महंत राजेन्द्रदास महाराज, कैलाश वर्मा डूडीयान, ओमप्रकाश कामरेड, मुंशीधर तिलोकपुरा, मुकेश वर्मा नृसिंहपुरी, विक्रम यादव, कविता सैनी, घासीराम सैनी एवं नाथूराम वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को शिक्षा, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रभात सैनी, गोकुल सैनी, पंच धर्मपाल सैनी, बबलू सैनी, नरेन्द्र सैनी, महेंद्र दुकानदार, नाथूराम दुकानदार, बालमुकुंद सैनी, नंदा बाबा, मुक्तिलाल सैनी, पिंटू डूडीयान, मोहरुराम, दिनेश,सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments