फुले जयंती की पूर्व संध्या पर 600 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान चौमूं के तत्वावधान में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती की पूर्व संध्या पर चौमूं में सैनी मेला तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के मुख्य आतिथ्य और अंजनी हनुमान धाम महंत हरिकृष्ण दास ग्वालिया बाबा के सानिध्य में संपन्न हुआ | कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति विष्णु कुमार सैनी ने की । मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आरएएस ओमकार मल सैनी रहे |


समारोह के विशिष्ट अतिथि बंशीधर सैनी सभापति नगर परिषद शाहपुरा, सुरेश कुमार सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष जयपुर उत्तर ,राम सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, सूरजमल ठेकेदार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,गुड्डू सैनी जयपुर जिला सैनी महासभा अध्यक्ष, भवानी शंकर माली महामंत्री राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा, पूनम चंद कच्छावा महामंत्री ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान जयपुर ने संबोधित करते हुए सामाजिक कुरीतियों को त्यागने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही ।

महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के तहसील अध्यक्ष सुरेश तंवर ने बताया कि अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम फुले दंपत्ति की मूर्ति के माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता ओमकारमल सैनी ने कहा कि वंचितों के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय, समानता और महिला शिक्षा के लिए , किसानों के लिए उपज का उचित मूल्य के लिए संघर्ष किया। समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के सामाजिक सुधार के लिए भी उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किया।

महामंत्री डॉ. मान प्रकाश सैनी , कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगोदिया ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में 674 वरिष्ठ नागरिकों का शाल व माला पहनाकर के सम्मान किया गया। 

इस दौरान संस्थान संरक्षक घीसालाल सैनी, राधेश्याम माली, रामचंद्र तूंदवाल, दिनेश कुमार तिगरिया, जय नारायण चंदेल,माली समाज विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल सैनी, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष नंछूराम बिशनालिया, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास संसथान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया सांखला, सांवरमल सैनी, डॉ. ओमप्रकाश कटारिया, रामचंद्र फड्या, अशोक करवां, विनोद सिंगोदिया, गैंदीलाल जादम ,ओमप्रकाश गिरना, रामकिशोर सैनी, जय किशन फडया, महेंद्र इंदौरा, दीपक सैनी, श्रवण सैनी, कन्हैयालाल जादम, , भगवान सहाय कटारिया, हनुमान सहाय सिंगोदिया, डॉक्टर बी एस सैनी, एडवोकेट कुमार गौरव सैनी, राजकुमार पापटवान, सूरजमल करवां, कैलाशचंद बैंनाडिया,एडवोकेट प्रवीण तंवर, ओमप्रकाश सैनी, रामबाबू सैनी, जगदीश अधोप्या, डॉ.महेश सैनी, रामस्वरूप सैनी, बीएल सैनी, राजकुमार कांकरवाल,मनोज सैनी,अशोक सिंगोदिया, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,युवा शक्ति तथा मातृशक्ति सहित हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित हुए। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments