जिला कलक्टर ने खोरा मीणा एवं भानपुर कलां में की जनसुनवाई

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जनसाधारण की समस्याओं एवं परिवेदनाओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किए जाएं ताकि सुशासन एवं अंत्योदय की परिकल्पना को धरातल पर साकार किया जा सके। जिला कलकटर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को यह निर्देश आमेर के खोरामीणा एवं जमारामगढ़ के भानपुर कलां में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिये।

जिला कलक्टर ने आमेर उपखंड के खोरा मीणा गांव में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जनसुनवाई के दौरान लापरवाही के लिए बीसीएमएचओ, आमेर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए। 

इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सहयोग से संचालित की जा रहे वाचनालय का निरीक्षण किया। वहीं, राजकीय विद्यालय में पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर नहीं होने के कारण जिला कलक्टर की अपील पर स्थानीय भामाशाहों ने 9 कंप्यूटर लगवाने की घोषणा की। वहीं, जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को विद्यालय में 40 लाख की लागत के विकास कार्य करने के निर्देश दिये। 

जिला कलक्टर के दौरे के दौरान पंच गौरव कार्यक्रम के तहत पंचायत परिसर में ही आवंला और लिसोड़े के 21-21 पौधे लगवाए गए साथ ही, गांव में जनसहयोग से ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए 100 से अधिक परिंडे एवं पशुओं के लिए पानी की छोटी टंकियां रखवाई गईं। 

जिला कलक्टर ने जमवारामगढ़ उपखंड के भानपुर कलां गांव में भी जनसुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की परिवेदनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई के बाद जिला कलक्टर ने ग्रामं पंचायत द्वारा विकसित पौधशाला का निरीक्षण किया एवं पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आंवले का पौधा लगाया। 

गौरतलब है कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मेहंदवास एवं निमेड़ा में जनसुनवाई कर अधिकारियों को जनसाधारण की बिजली, पानी, राजस्व सहित अन्य परिवेनाओं एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देशित किया था।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments