कला मंजर सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस समारोह पर आयोजित किया नृत्य-तरंग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) कला मंजर सोसाइटी एवं हैंड्स टुगेदर द्वारा श्री निर्मल विवेक स्पेशल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में "नृत्य-तरंग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सौम्या गुर्जर (मेयर, जयपुर नगर निगम - ग्रेटर) ने विशेष रूप से शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में उषा श्री, अभिषेक मिश्रा , एन.के. मोदी, मोना शर्मा, कमलेश सोनी ने आयोजन की शोभा बढ़ायी।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन व सरस्वती माँ के वंदन के साथ विद्यालय सचिव एन. के मोदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया | जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और सांस्कृतिक आयोजन की विधिवत शुरुआत की | बीच बीच में आमंत्रित अतिथियों ने भी अपने आशीर्वचनों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

उषा श्री ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि संस्था व विद्यालय का ये संयुक्त प्रयास बहुत ही प्रंशन्सनीय है | नृत्य व्यक्तित्व में निखार लाकर अंतर्मुखी विकास करता है। कला मंज़र संस्था की फाउंडर व सचिव मीनाक्षी माथुर ने संस्था व आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व अध्यक्ष शोभा सक्सेना व विद्यालय की डायरेक्टर आभा विद्यार्थी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हरि कीर्ति दुबे द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियों में "Joy of Life" थीम पर गुब्बारों व नृत्य के साथ म्यूजिकल चेयर खेल, सामूहिक गीत, विशेष बच्चों की संगीतमयी बेंड प्रस्तुति, "प्रकर्ति नृत्य" , जीवन के विविध रंगों पर आधारित रैंबोव नृत्य स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये | साथ ही "नन्हे कदम" संस्था के बच्चों द्वारा पर्यावरण पर नृत्य प्रस्तुति के साथ सामाजिक सन्देश दिया गया। विद्यालय के विशेष बच्चों की नृत्य संरचना मीनाक्षी माथुर द्वारा की गई।

दृष्टि बाधित बालिका आकांक्षा जांगिड़ ने गीत प्रस्तुत किया। आयोजन में विद्यालय की समिति की ओर से प्रिंसिपल चंद्रशेखर तिवारी के सहित वरिष्ठ सदस्य रजनीश सिंघवी, डॉ. राकेश हीरावत भी शामिल थे।

संस्था कला मंज़र की ओर से भी जयपुर की अनेक गणमान्य हस्तियों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई जिनमें डॉ. अलका राव , डॉ. नीलम बाफना, डॉ. रेणुका पामेचा , पूजा उपाध्याय, प्रतिमा पटनायक, नीलू कनवरिया, शालिनी माथुर , रेनु भाटिया, उमा गौतम , नीलम शर्मा, लावलीना माथुर , राशिका शर्मा के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments