जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) जैन सोशियल ग्रुप (जेएसजी), उदयपुर मेन की नई कार्यकारिणी वर्ष 2025-27 के कार्यकाल के प्रथम दिन जीवदया सेवा अंतर्गत महावीर साधना एवम् स्वाध्याय समिति, अम्बामाता पर कबूतरों को दाना डालने के साथ 11 बोरी मक्की हेतु राशि भेंट की गई |
अध्यक्ष करण सिंह नलवाया ने बताया कि फतेहसागर पर मछलियों एवं बत्तखों को दाना, डाला गया व महाकालेश्वर मंदिर गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया। प्रातः 6:30 बजे से निम्न पांच मदिरों में दर्शन व साधु- संतों की सेवा का लाभ लिया गया जिनमे वासु पूज्य मंदिर, मोती मगरी स्थित महावीर स्वामी मंदिर, देवाली स्थित पार्श्वनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, चेतक सर्कल स्थित दादावाड़ी में मंदिर, शिक्षा भवन स्थित पदमनाथ मंदिर यहाँ भोजनशाला में समस्त 80 सदस्यों द्वारा नवकारसी की गई।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि आज के कार्यक्रम के संघपति अंजना -उत्तम कुमार हिरण रहे। सचिव नागौरी ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में ग्रुप के सभी सदस्यों का तथा मेवाड़ रीजन के चेयरमेन अरुण मांडोत, चेयरमेन (इलेक्ट) पारस ढेलावत एवं सचिव आशुतोष सिसोदिया का सानिध्य रहा। पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, पूर्व सचिव कमल कोठारी, नरेंद्र सेठ, अशोक नागोरी, अनिल चपलोत एवं अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





