जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आज उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की जयपुर मण्डल परिषद की बैठक का आयोजन जयपुर में सफल आयोजन किया गया। इस मंडल परिषद की बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के ज़ोनल महामंत्री विनोद मेहता भी शामिल हुए। इस मण्डल परिषद की बैठक में न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने या यूपीएस में ओपीएस जैसे सभी आवश्यक सुधार करने, निजीकरण निगमीकरण को समाप्त करने, बोनस सीलिंग लिमिट बढ़ाने, जैसे प्रमुख मुद्दो पर चर्चा की गई।
जोनल महामंत्री विनोद मेहता ने सभी को मान्यता चुनाव में प्रचंड जीत के लिए बधाई दी और सभी आगामी समय मे महत्वपूर्ण मांगो के लिए संघर्षरत रहने के लिए आव्हान किया | मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने बताया कि मान्यता चुनाव के बाद यह प्रथम मंडल परिषद की बैठक का आयोजन है जिसमे जयपुर मंडल के कर्मचारियो की समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें समाधान की ओर ले जाने की योजनाओं पर कार्य किया गया।
मंडल प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि इस मंडल परिषद की बैठक में एनपीएस को हटाकर ओपीएस को बहाल किया जाए यह प्रमुख मुद्दा रहा और इस मुद्दे पर सबने सर्वसम्मति से एनपीएस यूपीएस का विरोध किया गया | साथ ही बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।
इस मंडल परिषद की बैठक में मण्डल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित मंडल मंत्री महेश शर्मा सहित मंडल पदाधिकारी प्रवीण सिंह चौहान, मोहन पुनिया, सुनील यादव, मनीष शर्मा, दीपक वर्मा ,प्रमोद डांगी ,लोकेश कसाना, वीरेंद्र सिंह कविया, किशन लाल मीना, मंजू मीणा, शाखा पदाधिकारी याकत अली, अर्जुन लाल कुमावत , मंडल मिडिया प्रभारी महेश शर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, निकेद्र सिंह शेखावत ,बिमलेश शर्मा, नवनीत गुर्जर, लोकेंद्र सिंह, पप्पू लाल मीणा, राहुल कुमार, सौरभ सिंह, अमर सिंह, पवन सैन ,जीताराम चौधरी, राजेश गुर्जर ,गुलाब चंद ,छाजूराम गढ़वाल, हरिवल्लभ गुर्जर, श्रवण यादव, तेजराम माली ,सोहन लाल मीणा ,मुकेश शर्मा ,भरत वैष्णव ,राघवेंद्र, सुमन चौधरी, सरोज धाकड़, श्रवण लाल मीणा, सुशील कुमार, अनवर हुसैन, सुरेंद्र कुमार ,जितेंद्र गुर्जर, पवन शर्मा ,राजेश जांगिड़, शैलेन्द्र तिवाड़ी, प्रदीप कुमार, प्रदीप मंडल, कैलाश चंद सोनी, लालाराम वर्मा, विक्रम सिंह, राजेश मीना, श्योजीराम ,बीरबल रेबारी, मूलचंद, विकास चौधरी, प्रदीप स्वामी, प्रफुल जांगिड़ ,रिछपाल सिंह ,मुकेश नेटवाल ,पूरण सिंह शेखावत, सुदर्शन कुमार ,रूपचंद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, शाहरियर खान, दीपक कुमावत, हीरालाल यादव, महेंद्र कुमार ,राजेन्द्र चौधरी, रामप्रसाद वर्मा, मीठालाल मीना, कैलाश मीना ,विमलेश मीना ,रामकरण मीना, धान सिंह, धारासिंह, कैलाश सैनी ,राधेश्याम मीना सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





