लोक सेवा दिवस-2025 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) लोक सेवा दिवस-2025 के अवसर पर रविवार को जयपुर के हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लोक सेवकों की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों ने हर किसी की धड़कने बढ़ा दीं।


सांस्कृतिक संध्या में आईपीएस प्रफुल्ल कुमार, आईएएस बिष्णु चरण मल्लिक, आईएफएस कपिल चन्द्रावल, आईएएस डॉ. मनीषा अरोड़ा ने मधुर स्वर में बेहतरीन प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, आईएएस समित शर्मा ने "है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं" गीत से  श्रोताओं को गुनगुनाने पर मजबूर किया। संगीतमय संध्या में देशभक्ति गीतों, बॉलीवुड नगमों और कविताओं का सभी ने भरपूर आनंद उठाया। 

संगीतमय वातावरण में लोक सेवकों द्वारा अपने प्रशासनिक दायित्वों को निभाने के जज्बे को खूबसूरती से दर्शाती म्यूजिकल पैरोडी ने संगीतमय संध्या में समां बांधा। हर्ष और उत्साह से सराबोर श्रोताओं ने इस सांस्कृतिक संध्या की खुशनुमा और यादगार शाम का भरपूर आनंद उठाया और यादों में संजो लिया। 

सांस्कृतिक संध्या में मुख्य सचिव सुधांश पंत, महानिदेशक पुलिस उत्कल रंजन साहू सहित प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, इन सेवाओं के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सपरिवार मौजूद रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments