राजकीय कन्या महाविद्यालय गंगापोल में वित्तीय सशक्तिकरण को लेकर हुई कार्यशाला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में प्राचार्य प्रो. डॉ. हेमंत पारीक की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण के अंतर्गत  “वित्तीय साझेदारी – समृद्ध नारी ”  विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । 

कार्यशाला में चेतना गोयल, आरबीआई LDO,  गणेश कुमारी एसबीआई LDM, भारत पोद्दार (FLC) एवं नाथू सिंह (आरोह फाउंडेशन) आदि मुख्य वक्ता रहे । आज के कार्यक्रम की समन्वयक सह आचार्य चेतना सहल, सह-समन्वयक  प्रोफेसर निधि माथुर , अनीता कटारा, प्रभारी, बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजकुमार बैरवा एवं डॉ. दिलीप पँवार तथा डॉ. बचन सिंह उपथित रहे । 

इस कार्यशाला में 86 छात्राओं ने भाग लिया । प्राचार्य डॉ हेमंत पारीक ने इस कार्यक्रम को समावेष्टि कार्यशाला के रुप में रेखांकित किया | आज के समय महिलाओं की बढ़ती भूमिका के साथ वित्तीय सक्षमता की आवश्यकता पर जोर दिया । चेतना गोयल , आरबीआई LDO ने छात्राओं को आरबीआई की रीवर्स रेट एवं रेपो रेट तथा बचत के महत्त्व को सरल शब्दों में समझाया । गणेश कुमार एसबीआई LDM ने बैंक के विभिन्न खातों के बारे में , केवाईसी, विद्या लक्ष्मी पोर्टल आदि पर प्रकाश डाला । भरत पोद्दार ,FLC ने सरकर के द्वारा चलाई गई योजना जैसे- सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि को सरल शब्दों में समझाने के साथ साइबर क्राइम पर एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई ।

इस कार्यशाला में छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आरबीआई एवं एसबीआई के प्रतिनिधियों ने प्रशनोतरी कार्यक्रम के माध्यम से विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए और अंत में कार्यशाला में भाग लेनी वाली सभी छात्राओं को वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत ब्रोशर-बुकलेट आदि सहायक सामग्री वितरित की गई । 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments