जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) यादव समाज के 66 जोडों का विवाह सांगानेर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ | अहीर यादव फाउंडेशन के संस्थापक व समाजवादी पार्टी युवा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष तेजराज यादव शाहपुरा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 66 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ |
इस दौरान तेजराज यादव ने कह कि इस तरह के आयोजनो से फिजूलखर्ची बचती है | साथ ही समाज एक जाजम पर बैठता है | मान सम्मान देने के लिए हमेशा यादव समाज का ऋणी रहूँगा |
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अहीर यादव फाउंडेशन गिर्राज यादव, विकास यादव सदस्य, पुनित यादव इनकम टैक्स आफिसर, सुरज यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





