जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं/जयपुर (संस्कार सृजन) टीम अनुराग शर्मा के नेतृत्व में 12 महीने की 12 चारे की गाड़ी के संकल्प के तहत रायसिंह का बास गौशाला के लिए चारे की 7वीं गाड़ी चौमूं हाड़ौता रोड से रवाना की गई |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा चौमूं, अंजनी धाम के महन्त हरिकृष्ण दास ग्वालिया बाबा, थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, गोविन्दगढ़ थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |
इस दौरान कोमेडियन काका कजोड, पीयूष कोलेज के डायरेक्टर संतोष खांडल, भुवनेश तिवाडी, संत बालकदास महाराज भी मौजूद रहे |
अनुराग शर्मा ने बताया कि 12 महीने तक 12 चारे की गाड़ी अलग-अलग गौशाला मे डलवाई जाएगी | सभी अतिथियों ने गौ सेवा के काम की सराहना की |
कार्यक्रम में लक्ष्मण सैनी, गंगाराम सैनी, सुशील सैनी, मुकेश बर्रा, रवि शर्मा, रवि कुमावत, सुशील सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





