जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड में साप्ताहिक विशेष में महाशिव रात्रि मनाते हुए शिव भजनों की प्रस्तुतियों से शिव भक्ति मय वातावरण बना दिया |
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि सामूहिक शिव वंदना के पश्चात, नलिनी बंधु द्वारा-शंकर भोले नाथ हैं..…,अरुण चौबीसा द्वारा- शिव मेरा प्यारा ..,मधुबाला पंडित ने- शिव शंकर को जिसने देखा ....,लक्ष्मी माथुर ने- जरा डमरू बजा दे., सुनील शर्मा ने-सुख के सब साथी, उम्मीद सिंह दुलावत ने-बार बार कईं आऊं, मंजू संध्या ने- नीलकंठ कृपालु, चंद्रसिंह सांखला ने-ॐ नमो सिवाय, अमर माथुर ने- हम जानत हमारे, एम . पी .माथुर ने- तू है मेरा प्रेम देवता और अशोक चौबीसा ने-शिव शंकर भोले भाले, गा कर सब को भक्ति रस में डुबो दिया।
इसके अतिरिक्त मनोरंजन के लिए, एम. पी. माथुर के सानिध्य में अशोक चौबीसा एवं भगवती इंद्रावत ने हाऊजी के दो राउंड खेलाए व राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





