जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।26 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन गणेश बप्पा की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति जी की उपासना करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 26 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |
मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह राशि - (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेष राशि:-मेष राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। धन से जुड़े मामलों में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि:-वृषभ राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि:-मिथुन राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
कर्क राशि-कर्क राशि वालों का आर्थिक स्थिति को लेकर आज मन परेशान रहेगा। धैर्य से काम लें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भावुक मन से कोई निर्णय न लें।
सिंह राशि-सिंह राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है।व्यापार में विस्तार हो सकता है।
कन्या राशि-आज घर के बड़े-बुजुर्ग आपकी तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्साह बना रहेगा।
तुला राशि-तुला राशि वालों को आज मन में बुरे विचारों से बचना चाहिए। अज्ञात भय सताएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। आज मन परेशान भी हो सकता है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार का साथ दें। कारोबार पर ध्यान दें|
वृश्चिक राशि-कार्यस्थल की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए टीम वर्क सहयोगी रहेगा। किसी प्रियजन के साथ बिताया गया पल शानदार रहेगा। लंबे समय से अटके हुए पेमेंट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।
धनु राशि-धनु राशि वालों की आज वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन मन परेशान हो सकता है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है वो आज निश्चिंत हो सकते हैं।
मकर राशि-मकर राशि वालों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बनेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।.jpg)
कुंभ राशि-कुंभ राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि-भाई-बहन के साथ आपका रिश्ता आज पहले से ज्यादा मजबूत महसूस होगा। नई जगहों की खोज करने व वहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक शॉर्टकट से बचें, क्योंकि लगातार प्रयासों से स्थिरता सबसे अच्छी तरह हासिल की जा सकती है। शैक्षणिक रूप से आप सफल रहेंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpg)

