जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बंशीधर कुमावत कुण्डलवाल ,दिनेश कुमार , रामकुंवार, महेन्द्र कुमावत के निवास स्थान कुमावतों की ढाणी, गीदा का बास आष्टी कलां में सामुहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री गणेश वन्दना, श्रीराम स्तुति, हवन अखण्ड जोत जलाकर पाठ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में रामसहाय कुमावत, रामजीलाल शर्मा, भंवर सिंह नाथावत, कजोडमल सैनी, सुरेन्द्रनाथ बागडा , कमलेश बोहरा, हेमन्त शर्मा, रोहित, इकराम, मुकेश, प्रभात, राधेश्याम, महेश, राजेन्द्र, सोहन कुमावत, महिलाएँ, बच्चें, ग्रामवासी एवं समस्त कुमावत कुण्डलवाल परिवार उपस्थित रहा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





