जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थानी सिनेमा विकास संघ जयपुर के तत्वावधान में आयोजित "राजस्थानी सिनेमा महोत्सव" में वरिष्ठ अभिनेत्री और नृत्य गुरु उषा श्री को सरिता देवी स्मृति उत्कृष्ट चरित्र अभिनेत्री का सम्मान प्रदान किया गया |
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह कार्यक्रम जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थानी सिनेमा और लोक संगीत में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लगभग 35 कैटेगरी में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया |
सम्मान मिलने पर अभिनेत्री उषा श्री ने ज्यूरी और आयोजकों का आभार जताया है | गौरतलब है कि उषा श्री कई दशकों से राजस्थानी और हिंदी फिल्मों,सीरियल,वेब सीरीज में सक्रिय हैं | पिछले साल ही बॉलीवुड फिल्म फाइटर में हृतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अक्षय ओबेरॉय के साथ काम किया है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





