जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।15 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन शनिवार है। शनिवार को शनिदेव की पूजा होती है| शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है| शनिवार को शनिदेव की पूजा-अराधना के लिए बहुत शुभ माना जाता ह| इस दिन शनिदेव का व्रत भी रखा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 15 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |
मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह राशि - (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेष राशि:-सर दर्द, नेत्र पीड़ा। संतान से दूरी। प्रेम में दूरी। जीवनसाथी से थोड़ा सा मनमुटाव। एक बड़ा लूस करने वाला फेज है ये। ध्यान रखिएगा। व्यापार आपका सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि:-बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि:-घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि-पराक्रम अभी लाभ नहीं पहुंचा पाएगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि-ऊर्जा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि-मन बेचैन रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि-आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि-शासन सत्ता पक्ष से थोड़ा सा उतना आपको लाभप्रद नहीं रहेगा और कोई पंगेबाजी नहीं करनी चाहिए। कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए आपको। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य अभी न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति और व्यापार की स्थिति मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि-नौकरी-चाकरी में कोई पंगेबाजी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। हरी वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.