जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय सनातन संस्कृति के प्रतीक हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र शुभारंभ के अवसर पर अमरचंद रावत, चन्द्रप्रकाश रावत निवासी धन जी की गली चौमूं के फार्म हाउस खेजरोली गोठा रोड पर सामुहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ एवं कन्या भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीराम भक्त मण्डल ईटावा भोपजी द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में रामजीलाल शर्मा, सुरेन्द्रनाथ बागडा, कमलेश बोहरा, किशनलाल शर्मा, नन्दलाल सैनी, नवीन सोनी, अभिषेक मारवाल,रोहित, मुंशीराम , प्रकाश , अमित, राजेन्द्र, दिनेश, महिलाएँ ,बच्चें, मित्रगण एवं समस्त रावत अग्रवाल परिवार उपस्थित रहा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





