जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम उदयपुर का पांचवा स्थापना दिवस अपना घर आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, मुंबई के समाजसेवी संजय लोढ़ा, बेदला सरपंच निर्मला प्रजापत के आतिथ्य एवं सुरेश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में मनाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल ने कहा कि अपना घर आश्रम एक मंदिर है जहां लोग प्रभुजी के रूप में रहते हैं। यहां सेवा उपचार के साथ अपनापन भी दिया जाता है जिससे उनको यह एहसास हो कि वह अकेले नहीं है उनकी देखभाल करने वाला भी कोई है। वर्तमान में पूरे भारत में 63 अपना घर आश्रम संचालित है, एक आश्रम नेपाल में चल रहा है इन सभी आश्रमों में 15000 के लगभग प्रभुजनों निवासरत है।
अतिथियों का परिचय आश्रम अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय द्वारा कराया गया। आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों में उदयपुर संभाग से असहाय, आश्रयहीन, मानसिक शारीरिक रूप से बीमार 350 प्रभुजी को सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु आश्रम में भर्ती किया गया। जिसमें से 89 प्रभुजनों को उनके परिवार जनों से मिला दिया। वर्तमान में आश्रम में 44 प्रभुजन निवासरत हैं।
अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कुमावत, सदस्य सुनील चौहान, वित्त सचिव राजेश गर्ग द्वारा तिलक, उपरणा द्वारा किया गया। आश्रम में निवासरत प्रभुजनों द्वारा सुंदर भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आर के गर्ग, सदस्य अशोक कोठारी , श्रीमती आशा सालवी, ज्योति मल्होत्रा, अनिल विजयवर्गीय, प्रभारी सुल्तान सिंह के साथ आश्रम के सभी सेवा साथी उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





