इग्नू बी.एड एवं बी.एस.सी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 16 मार्च को

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली. बी.एड एवं बी.एस.सी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2025 को करने जा रहा है।डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर ने बताया कि जुलाई 2025 सत्र के लिए होने वाली यह प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।


प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने छः परीक्षा केन्द्र बनाये है जो कि जयपुर, कोटा, अलवर, अजमेर, श्रीगंगानगर जिलों में स्थित है। जयपुर में महात्मा ज्योति राव फुले महिला बी.एड कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा में कुल 3051 विद्यार्थी बैठेंगे, जिसका आयोजन दो पारियों में किया जाएगा, प्रथम पारी का समय प्रातः 10 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पारी का समय दोपहर 02 बजे से सांय 4.30 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है प्रवेश परीक्षा में बैठने से पूर्व अपनी पात्रता व अन्य प्रासंगिक विवरण को चैक कर लेवे। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in से प्राप्त कर सकता है। विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित होने से पूर्व प्रवेश पत्र में दिये गये दिशानिर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लेवे तथा सम्बधित दस्तावेजों के साथ परीक्षा समय से अपने परीक्षा केन्द्र पहुँचे।

विद्यार्थी अपने साथ भारत सरकार द्वारा जारी किया गया वैध पहचान पत्र मूल रूप में लेकर आयें।विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा से संबधित सभी प्रकार की जानकारी एवं अपनी समस्यों के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर की ई-मेल rcjaipur@ignou.ac.in पर पत्राचार कर सकते है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments