जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ/जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट सत्र और एप्रोप्रिएशन बिल (वित्त विधेयक) में विधानसभा क्षेत्र चौमूँ के लिए कई सौग़ात दी। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा द्वारा बजट सत्र में चौमूँ के लिए कई मांगे रखी थी जिन पर सरकार द्वारा बजट में घोषणा की गई।
विधानसभा चौमूँ की ग्राम पंचायत कालाडेरा को नगरपालिका में क्रमोन्नत करने की घोषणा हुई तथा बीसलपुर परियोजना को चौमूँ नगर परिषद क्षेत्र से जोड़ने के लिए 25 लाख रुपए डीपीआर के लिए स्वीकृत और 20 करोड़ की लागत से तिगरिया मोड़ से गोविन्दगढ़ वाया चारणवास सड़क का चौड़ाईकरण (10 किमी.) की स्वीकृति मिली है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवम् पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। रामलाल शर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा चौमूँ क्षेत्र के लिए की गई माँगो को सरकार ने गंभीरता के साथ लेते हुए बजट 2025-26 में पूरा करने का काम किया है। सरकार द्वारा इस बजट में हस्तेडा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने, 10 करोड़ की लागत से 26 किमी की सड़को की स्वीकृति, 9 ग्राम पंचायतों में अटल पथ निर्माण की स्वीकृति, सड़को के नवीनीकरण कार्य के लिये 1.26 करोड़ की स्वीकृति और नवीन सड़को के निर्माण के लिए 22.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर चौमूँ के विकास के लिए नई राह खोली है। बजट सत्र में मिली ये सभी सौग़ाते चौमूँ के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता एक महत्वपूर्ण कदम है।किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





