जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ/जयपुर (संस्कार सृजन)ग्राम पंचायत कालाडेरा को नगरपालिका क्रमोन्नत होने पर ग्रामवासियों ने डीजे के साथ कालाडेरा से पैदल चल कर और हाथों में 151 फुट का साफा लेकर रावण गेट भाजपा कार्यालय पहुंचे और ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का ज़ोरदार स्वागत किया गया।
ग्रामवासियों द्वारा पटाखे फोड़े गए और रामलाल शर्मा को 51 किलो की माला पहनाकर और गुलाल लगाकर आभार जताया गया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और चौमूँ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालाडेरा को नगरपालिका में क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर सरपंच अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गोगोरिया, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, पूर्व सरपंच रामगोपाल मीणा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान खोज, शक्ति केंद्र प्रभारी सोहन लाल कुमावत, छीगनलाल कुमावत, रिशपाल कुमावत, मुकेश चोपड़ा, अर्जुन ममोडिया, मोहन लाल खोज, ग्यारसी लाल खोज, कालूराम उज्जैनिया, बबलू उज्जैनिया, रणजीत, ओम प्रकाश दुसाद, नंदलाल कुमावत, मुकेश पंचोली, श्रीराम यादव, सीताराम यादव, हरनाथ बागड़ा, मुकेश पतालिया सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





