महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होली स्नेह मिलन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ताराचंद चंदेल के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया | संस्थान के महामंत्री पूनमचंद कच्छावा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दी एवं बताया कि आज संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ताराचंद चंदेल का जन्मदिवस है | उनके चित्र पर सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर, पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई | उनके किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला | संस्थान के अध्यक्ष अनुभव चंदेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की प्रगति के बारे में जानकारी दी |



कार्यक्रम के संयोजक बहादुर मल सैनी एवं सह संयोजक  पवन कुमार सैनी ने भी पधारे हुए सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया एवं सभी को होली के पावन त्योहार की शुभकामनाएँ दी | इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद सैनी,कोषाध्यक्ष भाग चंद सैनी,कोटा संभागीय अध्यक्ष सीता भाटी, भीलवाड़ा से गोपाल लाल माली, झुंझुनू जिलाध्यक्ष नेकीराम , तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, महिला विंग अध्यक्ष डॉक्टर तनु सैनी, योगीता सैनी,  रोशन सैनी अध्यक्ष जयपुर जिला माली समाज, मनफूल सिंह सैनी अध्यक्ष, सिविल राइट्स सोसाइटी, सुरेश सैनी (NHAI) अध्यक्ष नागरिक अधिकार संस्था, सुरेश सैनी (रेलवे) अध्यक्ष राजस्थान सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था, रामप्रसाद राकसिया,महावीर प्रसाद सैनी,मनोज अजमेरा,सागर मावर,भवानी शंकर माली महामंत्री महासभा, शांती कुमार सैनी, रविकांत,महेश सैनी,नरेंद्र कुमार सैनी सहित लगभग 250 महिलाएँ व 600 पुरुष शामिल रहे। बड़ी तादाद में महिलाएं पुरुष व बच्चे उपस्थित होकर फागणिया गीतों व धमाल के साथ स्वादिष्ट भोजन व गर्मागर्म  पकौड़ी व चाय की चुस्की के साथ लुत्फ उठाया। 

लक्की विजेताओं को औकारमल सैनी चेयरमैन भवन निर्माण समिति एवं जितेंद्र पाल सनोरा सोलर की ओर से पुरस्कृत किया गया | फागणिया गीत व धमाल का कार्यक्रम देर रात तक जमा रहा। शेखावाटी के प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फागणिया गीतों की प्रस्तुति दी | वहीं ढप नृत्य में शेखावाटी में अपनी कला की विशिष्ट छाप छोड़ने वाली व ढप नृत्य में विशेष महारथ हासिल कर चुकी टीम के कलाकारों द्वारा शानदार ढप नृत्य प्रस्तुत कर फागणिया धमाल को सुनकर दर्शक भी थिरकने लगे | कार्यक्रम का संचालन राघव पंवार ने किया जबकि रामप्रसाद राकसिया ने आभार जताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments