जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक और ट्रैक्टर को जप्त किया है | हाड़ोता रेंजर शंकर लाल सोनी ने बताया कि अवैध लड़कियों से भरा हुआ एक ट्रक चिमनपुरा से हरियाणा जा रहा था जिसको वन विभाग ने सामोद पुलिया पर रुकवाकर लालसोट निवासी चालक बाबूलाल मीणा को गिरफ्तार किया है |
वहीं दूसरी और कार्रवाई करते हुए अवैध खेजड़ी की लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को कालाडेरा इलाके से ड्राइवर प्रकाश चंद्र रेगर निवासी हस्तेड़ा को गिरफ्तार किया है |
वन विभाग की इस कार्यवाही में वनपाल नाका सामोद पपींद्र वर्मा, अमीचंद, राकेश कुमार मीणा और श्री राम चौधरी की विशेष भूमिका रही |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





