जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं/जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधा बाग कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान में जयपुर ग्रामीण की जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जयपुर जिले की जोबनेर,कालवाड़, चाकसू ,शाहपुरा, फागी,कोठपुतली ,जालसू,बस्सी आदि तहसीलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही चौमूं की उन सभी ग्राम पंचायतों ने भी भाग लिया जिन्होंने ज्योति कलश रथ यात्रा में सहयोग किया था। जिसमें जैतपुरा, टाकरडा, कालाडेरा,घिनौई, मंडा भिंडा, हस्तेडा, सांदरसर,मलिकपुर, गोविंदगढ़, धोबलाई ,सिंगोद खुर्द, उदयपुरिया,ईटावा भोपजी,मोरीजा, महार कला,सामोद आदि गांवों के प्रतिनिधियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय प्रज्ञा गीत के साथ हुई। इसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए राजस्थान प्रांत समन्वयक गौरीशंकर सैनी ,सह समन्वयक जेपी चौधरी एवं जोन समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल, जयपुर ग्रामीण समन्वयक संतोष अग्रवाल का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इसके बाद गौरीशंकर ने सभी कार्यकर्ताओं को मिशन को आगे बढ़ाने के लिए संबोधित किया। गांव से आए हुए सभी प्रतिनिधियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही नारी शक्ति का अभिनंदन किया गया। मंच संचालन उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बीजावत ने किया।
ट्रस्ट सचिव व व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने प्रज्ञा पीठ का लेखा जोखा, प्रगतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल ने गोष्ठी में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा सभी परिजन के ऊपर पुष्प वर्षा करके आशीर्वचन किया।
इस दौरान सांवरमल अग्रवाल, रामधन टाक,महेंद्र विजयवर्गीय, मालचंद बुनकर,अमित अग्रवाल, अभिषेक पालीवाल,सोहनलाल कुमावत, पवन कुमार माहेश्वरी, रमाकांत मोदी,दिनेश खेमावाला,विवेक गुप्ता, मदनलाल विजय,राजेंद्र सैन, ममता दादरवाल,अनिता अग्रवाल, कल्पना गोठवाल, कविता सैनी, परिव्राजक दयाराम राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)
