जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं/जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के जयपुर रोड राधास्वामी बाग स्थित ए एन पब्लिक स्कूल में सोमवार को यूथ आइकॉन अवार्डी धर्मा नागा को निदेशक बलबीर सिंह,सचिव डॉ.सुमित्रा चौधरी,प्राचार्य अमरीश कुमार शर्मा ने साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
संस्था के कोऑर्डिनेटर डॉ.के एल कुमावत ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नागा को हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा पुरस्कृत एव सम्मानित किया जा चुका है । सम्मान समारोह में नागा ने कहा कि वह आगे भी महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए सदेव प्रयासरत रहेगी। इस मौक़े पर संस्था के स्टाफ एव अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





