जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में आज साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह "निहारिका" का समारोहपूर्वक सरस्वती पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को निहारिका सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु प्रेरित किया। सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. माधुरी गोस्वामी ने सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं की जानकारी उपलब्ध करवाई।
प्रो. गोस्वामी ने बताया की साहित्यिक गतिविधियों में वाद-विवाद,काव्य पाठ,श्लोक पाठ,आशु भाषण,पोस्टर, नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 21 मार्च को सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसमें एकल गायन, समूह गायन,एकांकी, एकल नृत्य,युगल नृत्य एवं समूह नृत्य इत्यादि सम्मिलित है।
सांस्कृतिक समिति सदस्य डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. नीलम शर्मा एवं सुश्री रेशमा कंवर ने साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई तथा छात्राओं का मनोबल बढ़ाया महाविद्यालय के संकाय सदस्य प्रो. उमेश कुमार प्रो. हंसा लुणायच, डॉ. रीना शक्तावत एवं डाॅ. भगवान सहाय शर्मा ने निर्णायक के रूप में सहयोग प्रदान किया। कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने भी कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. माधुरी गोस्वामी ने किया व सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.







.jpeg)