जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
अजमेर (संस्कार सृजन) अखिल भारतवषींय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर की राष्ट्रीय बैठक 23 मार्च को जोधपुर में आयोजित होगी। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुशेखर दवे व राष्ट्रीय सचिव कैलाश ञिवेदी ने बताया कि 23 मार्च को प्रातः 11 बजे होटल प्रतीक, जोधपुर में बैठक रखी गई है।
बैठक में आगामी 09 मई को पुष्कर में महालक्ष्मीजी मंदीर के 109वें पाटोत्सव की तैयारी, 10 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह, दिसम्बर 24 को भीनमाल में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन "मंथन" 2024 की पूर्ण जानकारी व स्मारिका के प्रकाशन पर चर्चा, दक्ष विद्वज्जनो के सानिध्य में समाज के युवाओं हेतु पुष्कर में वैदिक संस्कार शिविर आयोजित करने,संस्था को सुदृढ़ करने हेतु पूरे भारतवर्ष में सदस्यता अभियान चलाने, पुष्कर महालक्ष्मी जी के मंदिर के न्यायालय में चल रहे प्रकरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा व राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करने पर विचार विमर्श कर अंतिम रूप दिया जावेगा।
संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया की इस बैठक में समस्त पदाधिकारीगण, समस्त कार्यकारिणी सदस्यों, पदेन सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं विभिन्न उप समितियों के पदाधिकारीगण एवं सदस्य भाग लेगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





