समाज कल्याण विभाग की विविध योजनाओं से महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ आमुखीकरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के राजस्थान राज्य महिला नीति प्रभाग के तत्वावधान में राजस्थान सरकार के समाज कल्याण विभाग की महिला, वृद्ध, निःशक्त जन, विद्यार्थी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, बालिका कल्याण एवं विधवा व परित्यक्ता आदि हितधारकों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से विद्यार्थियों को आमुखीकृत किया गया।


आमुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. मानप्रकाश मीणा ने समाज कल्याण विभाग के बी.एस.ओ. नीरज कुमार का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि योजनाओं की जागरूकता ही योजना की सफलता का आधार होती है। कार्यक्रम के मुख्य संदर्भ वार्ताकार ब्लाॅक सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार ने समाज कल्याण की पालनहार योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, विश्वास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, वृ़द्धावस्था व विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अनुुप्रति योजना, छात्रवृति योजना एवं  मुख्यमंत्री सहायता योजना आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आह्वान किया कि आज आप इन योजनाओं के जानकार व जागरूक प्रतिनिधि बन गये हैं, इसलिए अब आप इन योजनाओं के बारे में अपने आस-पास के हर गांव व ढाणी के लोगों  को जागरूक करेंगे। 

राज्य महिला नीति प्रभाग की संयोजक डाॅ. दीपा वर्मा ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमी को संदन के पटल पर रखते हुए विद्यार्थियों से कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना अब आपका सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम के परिचर्चा सत्र में विद्यार्थियों के शंका-समाधान के साथ महाविद्यालय की प्रो. अनन्ता माथुर ने विभिन्न योजनाओं को लेकर अपना विशिष्ट मत रखते हुए सदन को लाभांवित किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डाॅ. नीतू यादव, डाॅ. सुरेन्द्र कुमार मीणा, डाॅ. मीनाक्षी गुप्ता, डाॅ. सुषमा शर्मा, डाॅ. नीलम कृष्णिया एवं डाॅ. दीपा जैन आदि ने अपनी सक्रिय व सहगामी भूमिका निभायी। कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन डाॅ. सिमन्तिनी पालावत ने किया व धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व डाॅ. मंजू वर्मा ने निभाया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069  


Post a Comment

0 Comments