जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सीकर (संस्कार सृजन) श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज, सीकर में थैलेसीमिया, हीमोफीलिया एवं स्वैच्छिक रक्तदान कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विवेकानंद नवयुवक मंडल हर्ष, सीकर के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश हर्ष और शंकर लाल हर्ष को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, पीएमओ डॉ. कमल अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी कैलाश चंद्र जाट, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. सरयू सैन, डॉ. सोनल, डॉ. सीमा, ब्लड बैंक अधीक्षक सत्येंद्र कुड़ी, नरेंद्र बाजिया, धर्मसिंह, मोटिवेटर बी.एल. मील सहित मेडिकल कॉलेज के कई पदाधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, ब्लड मोटिवेटर और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुकेश हर्ष अब तक 49 बार रक्तदान कर चुके हैं और नियमित रूप से रक्तदान शिविरों में भागीदारी निभाते हैं। वे अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाने एवं ब्लड डोनेशन जागरूकता बढ़ाने का कार्य पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





