माली सैनी समाज के 26वें सामूहिक विवाह समारोह में 19 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बिदियाद (संस्कार सृजन) माली,सैनी समाज के द्वारा हर वर्ष कि भाँति इस बार भी फुलेरिया दूज को सामूहिक विवाह सम्मेलन उपखंड क्षैत्र के ग्राम बडू मे धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ | जहां पर उन्नीस जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ ।परबतसर,मकराना,बिदियाद,बोरावड,बड़ू,कालवा माली सैनी समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंगोंदिया की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथ केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और उद्योगपति अजमेर निवासी विजय कुमार रहे ,जबकि समाज सेवी भामाशाह भकरी निवासी श्यामसुन्दर सोलंकी और दिपक तंवर नावां वाले ने अध्यक्षता की।


बडू में आज शनिवार को माली सैनी समाज का 26वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत पहुंचे और विवाह सूत्र में बंधे 19 जोड़ो को आशीर्वाद दिया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते गहलोत ने कहा कि आज के समय में सामूहिक विवाह समारोह अमीर गरीब की खाई को पाटकर एक जाजम पर बैठाने का काम करता है। समाज ने विगत 26 सालों में सामूहिक विवाह के माध्यम से कई गरीब परिवारों को सहारा दिया है जो सकारात्मक पहल है। इस तरह के आयोजन समय की आवश्यकता है जो समाज को एक सूत्र में बंधे रखते हैं। 

इस मौके पर परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया,मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत,पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया,पूर्व विधायक रुपाराम मुरावतिया,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिता रांदड,राजसथान माली सैनी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद गहलोत,महासभा की महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष गीता सोलंकी ने समारोह को सम्बोधित किया ।

इससे पहले सम्मेलन का आगाज सुबह बिन्दौली के साथ हुआ जिसमे वर पक्ष के सभी 19 दूल्हे और सालिगराम तुलसी के साथ प्रेमदास महाराज की बगीची से शुरु हुआ जो मुख्य मार्ग मे ग्रामीण जनो ने फूल वर्षा कर अभिनंदन किया | जो बाजार से होकर गाजो बाजो के साथ विवाह समारोह पहुंचे। 19 वर ने एक साथ तोरण की रस्म पूरी करने के बाद वरमाला का आयोजन हुआ ओर आचार्य पंडित विमल पारीक के सानिध्य में पंडितों ने सभी जोड़ो का परिणय संस्कार करवाया। 

इस अवसर पर ग्रामीणों सहित सम्मेलन में आए लोगों ने बढ़-चढ़कर कन्यादान में भाग लिया। वर-वधू कन्यादान लिए  पांच लाख नब्बे हजार रूपए की राशी प्राप्त हुई और आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन ग्राम कालवा मे आयोजित किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments