गाड़ी पर क्या-क्या नहीं लिखवा सकते हैं? जान लें नियम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अपना रौब झाड़ने के लिए कई लोग अपनी गाड़ी पर कुछ भी फैंसी लाइन या शब्द लिखवा देते हैं। कुछ लोग तो गाड़ी पर प्रधान, भूतपूर्व पद, विधायक, पत्रकार, सरनेम या धर्म से जुड़ा कुछ भी लिखवाकर चलते हैं। कार, बाइक या किसी भी गाड़ी पर इस तरह का कुछ भी लिखवाना कानून का उल्लंघन माना जाता है। ऐसी गलती करने पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता है, मतलब पुलिस आपका चालान काट सकती है। अगर आप भी अपनी गाड़ी पर कुछ भी लिखवाकर चल रहे हैं तो पहले मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) से जुड़े नियम जान लेने चाहिए।


यहां जानिए अपनी गाड़ी पर आप क्या-क्या नहीं लिखवा सकते हैं !

1. जाति या धर्म से जुड़ा कोई शब्द या फोटो :-

मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 179 (1) के तहत अपनी कार-बाइक या किसी भी गाड़ी पर आप जाति, धर्म से जुड़े कोई शब्द, नारा या स्टिकर नहीं लगा सकते हैं। गाड़ी के पीछे वाले शीशे पर देवी-देवताओं की फोटो लगाने पर भी रोक है। ऐसा करने पर पुलिस आपकी गाड़ी सीज कर सकती है और आपको कोर्ट के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

2. पत्रकार, विधायक जैसे शब्द :-

गाड़ी पर पत्रकार, प्रेस, विधायक जी, पुलिस और आर्मी लिखवाकर चलना भी अपराध माना जाता है। ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है और कई मामलों में तो जेल भी हो सकती है।

3. नंबर प्लेट पर फैंसी लाइंस :-

मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ भी फैंसी लिखवाने पर रोक है। नंबर भी ज्यादा फैंसी नहीं होना चाहिए। वह पढ़ने लायक होना चाहिए। वरना इसे भी अपराध माना जाता है।

नियम तोड़ने पर क्या होती है सजा :-

इस तरह का नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना देने के अलावा जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। नंबर प्लेट से जुड़े नियम तोड़ने या जाति-धर्म के शब्द लिखने पर जुर्माना अलग-अलग होता है। धर्म-जाति से जुड़े शब्द अगर गाड़ी पर लिखे पाए गए तो 5 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। विनशील्ड, आगे या पिछले शीशे या गाड़ी की बॉडी पर कहीं भी स्टिकर लगाने पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगता है। कई मामलों में जुर्माना 10 हजार तक लग सकता है और 1 साल की जेल भी हो सकती है।

गाड़ी के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना भी अपराध :-

गाड़ी के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने पर भी रोक है। ऐसा करने पर पुलिस चालान काट सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे पर 70% तक विजिबिलिटी जरूरी है। गाड़ी के साइड मिरर में भी 50% की विजिबिलिटी होनी चाहिए। इस नियम को तोड़ने पर पहली बार का जुर्माना 2,500 रुपए, दूसरी बार 5,000 रुपए, इसके बाद करने पर 10,000 रुपए और एक साल तक की जेल भी हो सकती है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments