बजट 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओ को पूरा करने वाला-रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में बजट पेश किया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार का बजट 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओ को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। बजट में शिक्षा, ग़रीब, मध्यम वर्ग, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर  फोकस किया गया है। केंद्रीय बजट विकसित भारत को आधार बनाकर भारतवासियों की आकांक्षाओं को साकार करेगा। बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना 12.75 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।


बजट में घोषणा अनुसार किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना चलाई जाएगी।  योजना में करीब 1.7 करोड़ किसानो को मदद मिलेगी। इस बजट में, 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म किया जाएगा। जिससे कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% की जाएगी। प्रस्तावित विकास उपाय गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) को ध्यान में रखकर दस व्यापक क्षेत्रों तक फैला हुआ है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जा रही है, किसानों के क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट अब 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की गई। किसान क्रेडिट से 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को आसान लोन मिल सकेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की क्षमता में वृद्धि होगी छात्रों की सुविधा हेतु वर्ष 2014 के बाद प्रारंभ हुए पांच IITs में अतिरिक्त अवसंरचना का निर्माण किया जाएगा। इसमें छात्रावास एवं अन्य व्यवस्थाओं का विकास शामिल है।

सार्वजनिक शिक्षा और स्वास्थ में निवेश  स्कूल तथा उच्च शिक्षा में भारतीय भाषाओं की डिजिटल पुस्तकों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय भाषा पुस्तक परियोजना का कार्यान्वयन किया जाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही राजस्थान को कॉर्पोरेशन टैक्स से 23934.98 करोड़ रुपए, इनकम टैक्स से 31936.24 करोड़ रुपए, सेंट्रल जीएसटी से 24954.27 करोड़ रुपए, कस्टम्स से 3945.35 करोड़ रुपए और यूनियन एक्साइज से 819.64 करोड़ रुपए हिस्सा राशि के तौर पर मिलेंगे तथा यह बजट आत्मनिर्भर- विकसित भारत का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments