जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं/जयपुर (संस्कार सृजन) बजट सत्र के दौरान विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है ।
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़कों की माँग की थी। विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में 26 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिनमें हीरा का बास से कुमावतों की ढाणी, बावड़ी से गोपीनाथ से लालासर सीमा, गुवारड़ी से जयसिंहपुरा, रेनवाल रोड से विमलपुरा सड़क, सबलपुरा से रायथल, ढोढसर से श्रीराम सामोता के मकान तक, जाटावाली से लेकर मानपुरा माचेडी सड़क, दम्बा का बास से हस्तेडा, लोहरवाड़ा से बेरवाली ढाणी, विमलपुरा से कुमावतो का बाढ, कालाडेरा से रेगरो की ढाणी, सुल्तानपुरा से फतेहपुरा तक, दूतो की ढाणी से प्रागपुरा की स्वीकृति मिली है।
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ रुपयों की स्वीकृति मिली है, उक्त सड़कों के निर्माण से ग्रामवासियों को यातायात में सुविधा मिलेगी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





