जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
बिदियाद (संस्कार सृजन) माली,सैनी समाज के द्वारा हर वर्ष की भाँति इस बार भी कल फुलेरिया दूज को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर उपखंड क्षैत्र के ग्राम बडू में आयोजन को लेकर माली सैनी समाज के लोग युद्धस्तर पर तैयारियों जुटे हुए हैं ।
परबतसर,मकराना,बिदियाद,बोरावड,बड़ू, कालवा माली सैनी समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंगोंदिया की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथ केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और उद्योगपति अजमेर निवासी विजय कुमार बनषटिया होगें,जबकि समाज सेवी भामाशाह भकरी निवासी श्यामसुन्दर सोलंकी और दिपक तंवर नावां वाले अध्यक्षता करेगें।
इस दौरान आचार्य पंडित विमल पारीक के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ वर वधु के फैरे अग्नि के समक्ष करवाये जायेगें । इसी के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाया जाएगा । सामूहिक विवाह सरकारी अस्पताल के पीछे ठाकुर संदर सिंह के कृषि फार्म पर आयोजित किया जाएगा। बारात का स्वागत सत्कार प्रेम दास की बगीची खारिया बैरा बालाजी मंदिर पर किया जायेगा,जहां बारात गाजो बाजों के साथ बिंदोरी चंवरी स्थल पर पहुंचेगे।
सफल सम्मेलन आयोजित हो जिसके लिए समिति संरक्षक ठेकेदार सेवाराम दगदी,रामप्रसाद तंवर, महिला संरक्षक गीता सोलंकी, परबतसर माली समाज अध्यक्ष सत्यनारायण मालाकार,मकराना अध्यक्ष श्रवणलाल सोलंकी,बिदियाद अध्यक्ष कैलाशचंद तंवर,कालवा अध्यक्ष सुखदेव बागड़ी, बड़ू अध्यक्ष नारायणराम गहलोत, बोरावड उपाध्यक्ष प्रकाश सोनगरा, उपाध्यक्ष गणपतलाल सोलंकी, महासचिव मनोज सैनी, बड़ सरपंच सुरेश माली,महिला मंडल महासचिव शयामाराणी सिंगोदिया,एडवोकेट गणपतलाल टांक,भोमाराम सोलंकी, भकरी समिति के प्रवक्ता नौरतमल सिंगोंदिया, समाज सेवी ओमप्रकाश सोलंकी बोरावड सहित कई गांवों से आए सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता तैयारियों मे जुटे हुए हैं ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





