Rashifal: आज 01 फरवरी 2025 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।01 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है।आज के दिन शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा की जाती है। शनिवार शनि देव को समर्पित माना जाता है। वहीं, हनुमान जी को भगवान श्रीराम के परम भक्त माना जाता है।अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 01 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि:- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान को तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी

वृषभ राशि:-वृषभ राशि वालों को आज संभलकर दिन पार करने की जरूरत है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। गृह कलह का संकेत है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपनों के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है। आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलना चाहिए

मिथुन राशि:-मिथुन राशि वाले आज शुभता के प्रतीक बनेंगे। कामकाज में तरक्की प्राप्त करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी रहने वाली है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है

कर्क राशि:-कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत पहले से अच्छी होगी। हालांकि अभी निवेश करने से बचें। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कुछ लोगों को प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की मंजूरी मिल सकती है

सिंह राशि:-सिंह राशि वालों के लिए स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। पर्सनल व प्रोफेशनल तौर पर तरक्की मिलेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। किसी अटके हुए काम में सफलता मिल सकती है। लग्जरी चीजों की खरीदारी से बचें

कन्या राशि:-कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्च की अधिकता मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। अज्ञात भय सताएगा। शारीरिक रूप से दिन कष्टकारी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। व्यापार अच्छा रहने वाला है

तुला राशि:-तुला राशि वालों की आज धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। सेहत पहले से अच्छी होगी राजनीतिक लाभ व सरकारी तंत्र से सहयोग मिल सकता है। अपनी धन खर्च करने की आदत पर नजर रखें

वृश्चिक राशि:-वृश्चिक राशि वालों को आज सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने का मौका मिल सकती है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है

धनु राशि:-धनु राशि वालों का आज भाग्य साथ देगा। करियर में उन्नति मिलने की संभावना है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। धन व सेहत आपके पक्ष में रहेंगे। 

मकर राशि:-मकर राशि वालों का आज मानसिक स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। परिवार संग यात्रा के योग हैं। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत पर नजर रखें

कुंभ राशि:-कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति लेकर आएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रेमिका की मुलाकात होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अपनों का साथ होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा

मीन राशि:-मीन राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। भाई-बहन को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। हालांकि धन बचत पर आपको फोकस करना चाहिए। व्यापारिक दृष्टि से शुभ समय है। प्रेम का साथ मिलेगा व संतान पक्ष भी अच्छा रहेगा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments