भूलकर भी ना खाएं टमाटर खीरा एक साथ,घेर लेंगी ये 3 बड़ी समस्याएं

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भोजन के साथ जब तक कच्ची सब्जियों से भरी सलाद की प्लेट बगल में ना सजी हो, खाने की टेबल अधूरी सी लगती है। सलाद फाइबर का रिच सोर्स होने की वजह से व्यक्ति के पाचन तंत्र को हेल्दी बनाकर, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। हालांकि आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के कुछ खास नियम बताए गए हैं। जिनका नियम अनुसार पालन ना करने पर व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसा ही एक नियम सलाद की प्लेट पर कटी सब्जियों के बारे में भी बताया गया है। दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार कभी भी सलाद में एक साथ खीरा और टमाटर काटकर नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके पीछे की असल वजह।

बिगड़ सकता है शरीर का संतुलन :-

आयुर्वेद के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों को मिलाकर खाने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है, जिसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। ऐसे खाद्य पदार्थों में खीरा और टमाटर भी शामिल हैं। दरअसल, ये दोनों ही सब्जियां विरूद्ध आहार की लिस्ट में आती हैं, जो पचने में अलग-अलग समय लेने की वजह से पेट में जाकर परेशानियां पैदा करती हैं।

पोषक तत्वों का अवशोषण :-

टमाटर और खीरे को एक साथ खाने से पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से नहीं होता है। टमाटर में विटामिन सी और खीरे में कुकुरबिटासिन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो एकसाथ मिलाने से पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकता है।

एसिडिटी की समस्या :-

खीरा और टमाटर दोनों में पानी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। लेकिन इन दोनों का सेवन एक साथ करने से पेट में एसिडिटी की समस्या पैदा होने के साथ पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। जिससे व्यक्ति को पेट में गैस, अपच, सूजन, ब्लोटिंग और दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments