जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।21 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है।आज के दिन शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 21 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |
मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह राशि - (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेष राशि:-आज आपको प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा और आप अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद कर सकते हैं। नई स्किल्स सीखने में समय निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा।
वृषभ राशि:-आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेगी। इंकम बढ़ाने और प्रमोशन पाने के लिए आपको पूरे लगन के साथ ऑफिस के टास्क कंप्लीट करने चाहिए। आर्थिक रूप से यह एक अच्छा दिन है।
मिथुन राशि:-आज दफ्तर में टिके रहने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। धैर्य रखने की कोशिश करें और कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। अपने करियर में कुछ असफलताओं का अनुभव हो सकता है।
कर्क राशि:-आज के दिन हो सकता है कि आपके सहकर्मी सहयोगात्मक न हों। व्यवसायियों को स्टाफ संकट का सामना करना पड़ सकता है। कमाई आज उम्मीद से कम रहेगी।
सिंह राशि:-आज कुछ योजनाएं गलत साबित हो सकती हैं और इसका भार आप पर भी आ सकता है। एडवाइस यह रहेगी कि सावधान रहें और केवल वही जिम्मेदारियां लें जिनके बारे में आप आश्वस्त महसूस करते हैं।
कन्या राशि:-प्रोडक्टिविटी आज रोज के मुकाबले नॉर्मल से स्लो रहेगी और यह आपको बेचैन कर सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। कॉन्फिडेंस में आपके कमी आ सकती है।
तुला राशि:-आज व्यवसायियों को दिन की शुरुआत में कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरेगा चीजें बेहतर होंगी। करियर के नए अवसर आपके सामने आएंगे।
वृश्चिक राशि:-आज आपके सिनीयर्स आप पर बिना किसी वजह के प्रेशर डाल सकते हैं और कार्य संतुष्टि में कमी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रोडक्टिविटी बढ़ाएं।
धनु राशि:-आज काम का प्रेशर ज्यादा महसूस होगा। कुछ लोग अपना कार्यक्षेत्र बदलना चाह रहे होंगे। लाइफ में प्रॉब्लम आना नॉर्मल है। इसलिए हिम्मत न हारें और पॉजिटिव रहने की कोशिश करें।
मकर राशि:-आज के दिन की शुरुआत में अपने करियर को लेकर आप स्ट्रगल करेंगे। नौकरी में बदलाव की भी बड़ी संभावना है। आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए।
कुंभ राशि:-आज हेल्थ आज अच्छी रहेगी। कुछ अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे आपकी प्लानिंग पूरी होने में देरी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्ड को स्ट्रांग बनाने के लिए आप डेट प्लान कर सकते हैं।
मीन राशि:-आज काम से संबंधित कुछ निराशाओं का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है कि आप अपने लक्ष्य हासिल न कर पाएं और खर्चे बढ़ जाएं और आपका बजट गड़बड़ा जाए। स्ट्रेस से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.