अरविंद केजरीवाल को लगा झटके पर झटका

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की एक और चिंता बढ़ गई है। अब दिल्ली नगर निगम (MCD) में भी आप की सत्ता पर खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को तीन पार्षदों के भाजपा में जाने के बाद 'आप' और भाजपा के पार्षदों की संख्या बराबर हो गई है। जल्द ही 11 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसके नतीजे तय करेंगे कि एमसीडी में 'आप' की सत्ता रहेगी या फिर दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार होगी।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। एंड्रयूज गंज से पार्षद अनिता बसोया, हरि नगर से निखिल चपराना और आरकेपुरम से धरमवीर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दल-बदल के बाद 250 सदस्यों वाले सदन में 'आप' के 116 पार्षद बच गए हैं तो भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। दोनों संख्याबल में अब बराबरी पर हैं। कांग्रेस के पास सात पार्षद हैं। ऐसे में कांग्रेस की भूमिका भी अहम हो गई है। यदि उपचुनाव के नतीजे 'आप' हक में नहीं गए या कुछ और पार्षद भाजपा में गए तो अरविंद केजरीवाल के हाथ से एमसीडी निकल सकती है या फिर उसे कांग्रेस के सहारे की जरूरत होगी।

11 सीटों पर होगा उपचुनाव :-

द्वारका बी वार्ड से भाजपा की पार्षद कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से सांसद बन चुकी हैं। उनके लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही यह पद खाली है। अब विधानसभा चुनाव में भी 17 पार्षद मैदान में उतरे थे। इनमें से भाजपा के सात और 'आप' के तीन पार्षद विधायक बन चुके हैं। इस हिसाब से कुल 11 सीटें खाली हो गईं हैं। एमसीडी में मौजूदा समीकरण को देखते हुए यह उपचुनाव अब बेहद दिलचस्प हो गया है।

2022 में AAP को 134 वार्डों में मिली थी जीत :-

दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में 'आप' ने 15 सालों से काबिज भाजपा को हरा दिया था। तब 'आप' ने 134 और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत साहिल की थी। कांग्रेस 9 वार्डों में जीत हासिल कर पाई थी। 'आप' के कई पार्षद धीरे-धीरे टूटकर भाजपा में जा चुके हैं।

अब दिल्ली में ट्रिपल सरकार ही चाहिए: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 'आप' पार्षदों को शामिल करने के बाद एमसीडी में सरकार बनाने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'बार-बार सवाल आ रहा था कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार, अब चलने लगा है कि ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए। हम सबको मिलकर एक सुंदर दिल्ली बनानी है, एक ऐसी दिल्ली बनानी है जिस पर सब गर्व कर सकें। इस कार्य में जो भी आहुति डालेगा वह अपने जीवन को भी आनंदित करेगा। हमारा लक्ष्य एक ही है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ दिल्ली को भी विकसित बनाएंगे।' दिल्ली सरकार के गठन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी? इस सवाल के जवाब में सचदेवा ने मुस्कुराते हुए कहा, 'सरकार गठन से पहले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।' सचदेवा ने कहा कि समय आने दीजिए हम आपको दिल्ली में ट्रिपल इंजन भी देंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments